दुर्गालाल पालीवाल बने स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
बेगूं/ दिल्ली राष्ट्रवादी संगठन सेल्यूट तिरंगा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान से दुर्गालाल पालीवाल को स्वच्छ भारत अभियान का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल एवं राष्ट्रीय टीम की अनुशंसा पर की गई।
गौरतलब है कि सेल्यूट तिरंगा एक सक्रिय राष्ट्रवादी संगठन है, जिसके मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक दिल्ली के सांसद एवं भाजपा नेता मनोज तिवारी हैं। संगठन देशभर में राष्ट्रभक्ति, तिरंगा रैली, सामाजिक जागरूकता,खेल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,शहीदों का सम्मान और स्वच्छता जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में सेल्यूट तिरंगा संगठन देश के 28 राज्यों एवं 15 देशो में कार्य कर रहा है
पालीवाल के इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनयन के बाद राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
पालीवाल ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरे समर्पण के साथ स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।