logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कस्बे के यू. जे. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, सीबीएसई परीक्षा कक्षा 10 में हासिल की गौरवपूर्ण सफलता

*यू. जे. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, सीबीएसई परीक्षा कक्षा 10 में हासिल की गौरवपूर्ण सफलता*

*कछौना(हरदोई):* यू.जे. इंटरनेशनल स्कूल परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि इस वर्ष कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए विद्यालय के निदेशक शिवम गुप्ता व समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से अपने शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हृदय से बधाई दी गई। टॉप परफॉर्मर्स करने वाले विद्यार्थियों में वैभव गुप्ता 94.2%, मीनाक्षी शुक्ला 91.4%, अपूर्वी सिंह 91.0%, शौर्य गुप्ता 89.6%, अथर्व गुप्ता 87.6%, नोमान 86.8% रहे। यह सफलता केवल विद्यार्थियों की ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों के सतत सहयोग, विद्यालय के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है। शिक्षकों ने अपने अनुभव, परिश्रम और समर्पण से विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित किया, जिससे यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो सका।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी तथा उनसे आशा की कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

0
12 views

Comment