अस्पताल में प्लेसमेंट कर्मियों ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
झालावाड़| एसआरजी अस्पताल परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्य अस्पताल के प्लेसमेंट कर्मियों ने किया।
कवि शैलेंद्र जैन ने साथियों के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में पेड़ों पर परिंडे बांधे। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही पक्षियों के लिए पानी की समस्या भी बढ़ जाती है। उनके साथ अध्यक्ष कैलाश मेहरा, प्रद्युमन शर्मा, रोहित कश्यप और अक्षय शर्मा सहित डीडीसी स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने नियमित रूप से इनमें पानी भरने का संकल्प लिया।
Aima media jhalawar