logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिशु गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झालावाड़| राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झालावाड़ की सचिव शशि गजराना, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा शनिवार को धनवाड़ा स्थित शिशु गृह का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान के कार्य संचालन, स्वच्छता व्यवस्था व बच्चों की देखभाल की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया। साथ ही शिशु गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों, उपलब्ध सुविधाओं, संधारित पत्रावलियों, रजिस्टरों और केस फाइलों की भी जांच की गई। इस दौरान रसोई एवं अन्य कमरों का निरीक्षण करते हुए बच्चों के रहने की स्थिति और साफ-सफाई का आकलन किया गया। निरीक्षण के समय शिशु गृह में एक बालक निवासरत पाया गया, जिसकी समुचित देखभाल, उचित रखरखाव एवं आहार चार्ट के अनुसार डाइट सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके अतिरिक्त राजकीय किशोर गृह एवं पालन गृह का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

Aima media jhalawar

7
332 views

Comment