logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मिथिला विश्वविद्यालय के एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर में स्वयं/मुक्स का पांच दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ*

*मिथिला विश्वविद्यालय के एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर में स्वयं/मुक्स का पांच दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ*

*शिक्षकों में हमेशा सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए, ताकि वे अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें- कुलपति*

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर में SWAYAM/MOOCs एवं इससे जुड़े इकोसिस्टम के डिजाइन, विकास तथा वितरण विषय पर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण [Training of Trainers (ToT)] के लिए दिनांक 18.04.2026 से 22.04.2026 तक पाँच दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ कुलपति-सह-मुख्य संरक्षक प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के द्वारा किया गया। कुलपति ने इस प्रशिक्षण के महत्त्वों को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षकों से पूरे तन एवं मन से स्वयं प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी कॉलेजों में दूसरे शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करने तथा विश्वविद्यालय को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों में हमेशा सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए, ताकि वे विश्वविद्यालय की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष-सह-प्रो इंचार्ज, एआरसी प्रो मो नौशाद आलम की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यशाला के संरक्षक कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हँसदा, संयोजक डॉ मो ज्या हैदर, निदेशक, आईक्यूएसी, कार्यशाला समन्वयक डॉ अनीन्द्र शर्मा एवं विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी स्वयं सह आयोजन सचिव डॉ मुदासिर हसन भट्ट उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पाग, चादर, बुके एवं मोमेंटो से किया गया।
इस कार्यशाला में विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में Prof K. Srinivas. Head, ICT & Project Management Unit and Chief Information Security Officer, NIEPA, New Delhi ने सभी प्रतिभागियों को SWAYAM/MOOCs का प्रशिक्षण प्रदान किया। NAAC दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय के लिए SWAYAM/MOOCs कार्यशाला अति महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में शामिल हुए सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरान्त प्रशिक्षक के रूप में विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत सभी महाविद्यालयों में SWAYAM/MOOCs का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

1
34 views

Comment