logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जुगनू एप.... जाओ पौड़ी (उत्तराखंड) न आइए दौड़ी दौड़ी, जुगनू एप लॉन्च हुआ...

पौड़ी: पौड़ी जिले के पाबो ब्लॉक के रहने वाले युवा अंकित शर्मा ने पहाड़ी क्षेत्रों की परिवहन समस्या को ध्यान में रखते हुए ‘जुगनू’ नाम का राइड-बुकिंग ऐप तैयार किया है। जुगनू अंधेरी रात में एक रोशनी लिए जैसा होता है, वैसा ही यह ऐप अब पौड़ी में भी लॉन्च होने जा रहा है, जिससे लोगों को घर बैठे गाड़ी बुक करने की सुविधा मिलेगी।

अब तक ऐसी सुविधाएं मुख्य रूप से मैदानी इलाकों में Ola, Uber और Rapido जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध थीं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में इनकी कमी महसूस की जाती रही है।
‘जुगनू’ ऐप के जरिए दोपहिया और चौपहिया दोनों तरह के वाहन आसानी से बुक किए जा सकेंगे।
अंकित शर्मा ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव से प्राप्त की और देहरादून से एमबीए करने के बाद नौकरी के साथ-साथ इस ऐप को विकसित किया। उनका उद्देश्य सिर्फ परिवहन सुविधा देना ही नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराना है।

इस प्लेटफॉर्म पर अभी तक लगभग १५० से ज्यादा राइडर जुड़ चुके हैं, जिनमें महिला चालक भी शामिल हैं। इस ऐप में रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क है। राइडर को केवल जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जमा करने होते हैं।
साथ ही ये सलाह भी दी जाती है, पहाड़ों में एक्सपर्ट राइडर के साथ साथ स्पीड में भी लगाम रहनी चाहिए। स्वरोजगार और आत्मनिर्भर युवा की खास पहल। भविष्य में यह ऐप वरदान बना रहे इसकी कामना करते हैं।

0
266 views

Comment