गोपामऊ में गरजी ‘बाप-बेटे’ की जोड़ी, बयान से बढ़ा सियासी ताप
*हरदोई*
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक श्याम प्रकाश और उनके पुत्र व ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश के तीखे बयानों ने क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है। टड़ियावां ब्लॉक में डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में आयोजित गोष्ठी में दोनों नेताओं ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कड़े तेवर दिखाए। विधायक श्याम प्रकाश ने बिना नाम लिए भीम आर्मी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोग, जिन्हें पहले आगे बढ़ने का अवसर मिला, अब उन्हीं के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति समाज को पहले सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखा गया, जबकि वर्तमान में उन्हें सम्मान मिल रहा है।
वहीं, रवि प्रकाश ने और भी सख्त लहजा अपनाते हुए चेतावनी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की दबंगई का जवाब उसी अंदाज में दिया जाएगा और अपने पुराने प्रभाव का भी जिक्र किया।
कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर कड़े बयान सामने आए, वहीं विधायक ने समाज को शिक्षित और संगठित रहने की भी अपील की, ताकि भविष्य मजबूत हो सके।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*