हरदोई में जयपुरिया नंबर एक पर और नंबर दो पर सेंट जेवियर्स
सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल हरदोई का शानदार परीक्षा परिणाम, प्रखर गुप्ता ने 99.2% अंकों के साथ किया टॉप
हरदोई, दिनांक 16 अप्रैल 2026।
सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, हरदोई के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
परीक्षा परिणाम में प्रखर गुप्ता ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
🔹 प्रमुख विद्यार्थियों के परिणाम इस प्रकार हैं:
प्रखर गुप्ता – 99.2%
श्रेया यादव – 97.4%
आयुषी वर्मा – 96.0%
राघव अग्रवाल – 95.4%
ऋषिक आर्यन – 95.4%
हिमांशु सिंह – 95.0%
नीलाभ मिश्रा – 94.8%
एधिता अग्रवाल – 94.2%
मोहम्मद अशरफ चौधरी – 94.0%
विवान वर्मा – 93.8%
इरा सिंह – 93.6%
पावनी अवस्थी – 93.6%
माधव आनंद – 93.6%
वर्धनम सिंह – 93.4%
अभिषेक यादव – 93.2%
अर्जुन उपाध्याय – 93.2%
पार्थ गुप्ता – 93.2%
विधि – 93.0%
आराध्या त्रिवेदी – 92.8%
प्रतिभा यादव – 92.8%
आस्था – 92.2%
देव तोमर – 91.8%
अधिरा सोमवंशी – 91.6%
सूर्यांश सिंह – 91.4%
तनय कुमार – 91.4%
अथर्व सिंह चंदेल – 91.2%
श्लोक सिंह चौहान – 91.2%
कार्तिक त्रिवेदी – 91.0%
काशनी गुप्ता – 91.0%
मन्यता सिंह – 90.8%
ओशी वर्मा – 90.4%
आकृति कनौजिया – 90.2%
कृतिका सिंह – 90.0%
स्वर्णिका रस्तोगी – 90.0%
विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
हरदोई में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 100% रहा बोर्ड परिणाम हरदोई, 15 अप्रैल 2026
हरदोई। जनपद के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल का कक्षा 10 (AISSE 2025-26) का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो संस्था के लिए गौरव का विषय है।
परीक्षा परिणाम में आयुष कुमार मौर्य ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनुष्का, अग्या सिंह, सौम्या पाल एवं रुद्र चौहान ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में इशी राठौर, अनिकेत शेखर गुप्ता, स्मृति दीक्षित एवं पावनी द्विवेदी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अरुष पांडेय, अहद, स्वयं श्रीवास्तव, एकांश पाल एवं मानसी अवस्थी सहित कई विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में राहुल कुमार, आराध्या पांडेय, उज्ज्वल सिंह, आद्या सोमवंशी, सिया शुक्ला एवं प्रत्याशा वर्मा प्रमुख रहे।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले कुल 14 छात्र, 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र, 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 11 छात्र तथा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 13 छात्र रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन, प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का मुख्य आधार बताया।
यह परिणाम न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद हरदोई के लिए गर्व का विषय बन गया है।