आज रांची में डॉ. नम्रता जी के नेतृत्व में आयोजित ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता से जुड़े शैक्षणिक एवं संवादात्मक सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिला
आज रांची में डॉ. नम्रता जी के नेतृत्व में आयोजित ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता से जुड़े शैक्षणिक एवं संवादात्मक सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिला। इस महत्वपूर्ण मंच पर देशभर से आए अग्रणी ऑन्कोलॉजिस्ट, सर्जन एवं शोधकर्ताओं के विचारों को सुनने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे सामान्य कैंसरों में से एक है। दुर्भाग्यवश, जागरूकता की कमी के कारण कई महिलाएँ इसके शुरुआती लक्षणों को नज़रअंदाज़ कर देती हैं और अक्सर अंतिम चरण में ही इलाज के लिए अस्पताल पहुँचती हैं, जिससे उपचार कठिन हो जाता है।
यह केवल एक स्वास्थ्य विषय नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें मिलकर जागरूकता फैलानी होगी, समय पर जांच (स्क्रीनिंग) को बढ़ावा देना होगा और महिलाओं को इस लड़ाई में सशक्त बनाना होगा।
आइए, हम सभी संकल्प लें कि अपने परिवार और समाज में इस विषय पर खुलकर संवाद करेंगे और समय रहते जांच के महत्व को समझेंगे—क्योंकि समय पर पहचान ही सबसे बड़ा बचाव है।