भदोही जनपद में आज मदिरा जो
2024-25 से पूर्व निर्मित तथा एक्सपायर्ड स्टाक का विनष्टीकरण।
AIMAMIDEA-जन-जन की आवाज By-report-यूपी क्राइम हेड-8127647365
भदोही जनपद में आज मदिरा जो
2024-25 से पूर्व निर्मित तथा एक्सपायर्ड स्टाक का विनष्टीकरण। आबकारी नीति 2026-27 में निहित प्राविधान तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त वाराणसी जोन वाराणसी के अनुमति व जिलाधिकारी भदोही के आदेश से उप आबकारी आयुक्त मीरजापुर प्रभार मीरजापुर की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष आज दिनांक 18.04.2026 को गोपीगंज के सोनखरी स्थित विदेशी मदिरा थोक अनुज्ञापन आदेश पांडेय के परिसर में वर्ष 2024-25 से पूर्व निर्मित तथा 2025-26 में वैधता अवधि समाप्ति तक बिक्री के पश्चात अवशेष स्टाक का विनष्टीकरण करवाया गया।इस प्रक्रिया में विदेशी मदिरा के कुल 30 पेटी तथा वाइन के 151 पेटी एक्सपायर्ड मदिरा का विनष्टीकरण करवाया गया।विनष्टीकरण की की संपूर्ण कार्यवाही पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संपन्न करवाया गया। समिति में उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर एवं जिला आबकारी अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल रहे।