जनपद में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान
जनपद में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान शहर क्षेत्र के समस्त थानों पर चेकिंग अभियान के दौरान 111 दो पहिया व 04 पहियां वाहनों को सीज किया गया व बिना नंबर व फॉल्टी प्लेट व तीन सवारी, बिना हैलमैट के कारण 394 वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्ती एवं सतर्कता के साथ चेकिंग अभियान जारी रखने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। Media activist Arman Ali