logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर ब्रह्मपुरी में निकली भव्य शोभायात्रा


मेरठ। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर परशुराम चौक, ब्रह्मपुरी से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा ब्रह्मपुरी से प्रारंभ होकर माधवपुरम होते हुए शारदा रोड पर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा।

शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। आयोजन से जुड़े मनीष शर्मा, अंकित कौशिक, जयभगवान कौशिक और अजय शर्मा ने शोभायात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों का पटका पहनाकर और भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री सुनील भराला, अजय भराला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा, महेश शर्मा, प्रशांत कौशिक, पंडित अश्वनी कौशिक, बीजेपी शहर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, बीजेपी नेता कमल दत्त शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, सुमित शर्मा पार्षद, मनीष पहलवान, दीपक शर्मा, डॉ. विशाल शर्मा, संदीप वशिष्ठ, ऋषभ पाराशर, गौरव शर्मा, रितिन शर्मा, पार्षद संजय शर्मा, अनिल वर्मा और राजू वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1
866 views

Comment