कटिहार में शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन: 98 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
जिला पदाधिकारी के आदेश पर कटिहार मद्य निषेध टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भगवान चौक (रेलवे लाइन के पास) से 50.000 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं प्राणपुर/दंडखोरा क्षेत्र से प्रमिला मरांडी को 3.000 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा वीआईपी गेट (प्लेटफॉर्म नंबर-01 के पास) से 29.310 लीटर विदेशी शराब, बाटा चौक नगर क्षेत्र से मोहम्मद सलाउद्दीन को 3.375 लीटर विदेशी शराब और नया टोला तीनगछिया/कुर्सेला से श्रीमती मालती देवी को 12.750 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।
पूरे अभियान के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने कुल 53.000 लीटर चुलाई शराब और 45.435 लीटर विदेशी शराब के साथ सभी को जेल भेजा गया। न्यूज कटिहार राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल