logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के संचालन हेतु सभी स्तरों पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराएं - कलेक्टर

राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के संचालन हेतु सभी स्तरों पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराएं - कलेक्टर

राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 दिनांक 26 अप्रैल 2026 को 6 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हो रही है। परीक्षा दो सत्रों (प्रथम सत्र प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे एवं द्वितीय सत्र दोपहर 02:15 से 04:15 तक) में संपन्न होगी।
कलेक्टर भिण्ड ने पुलिस अधीक्षक भिण्ड से कहा है कि परीक्षा को शांति पूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिये जिला मुख्यालय के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, लॉज, धर्मशाला आदि पर कड़ी निगरानी रखी जावे कि कहीं संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा परीक्षा की पवित्रता भंग करने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। यह भी ध्यान रखा जावे कि परीक्षार्थियों के समूह किसी स्थान विशेष पर एकत्रित होकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त न हों। जिला कोषालय भिण्ड से दिनांक 26 अप्रैल 2026 को 6 परीक्षा केन्द्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने के लिये 6 दलों का पुलिस गार्ड उपलब्ध कराया जाना है। प्रश्न पत्रों का वितरण 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 07:00 बजे जिला कोषालय भिण्ड से किया जायेगा। परीक्षा संचालन की निगरानी के लिये एक उडनदस्ता का गठन किया गया है। उडनदस्ता को दिनांक 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे पुलिस गार्ड उपलब्ध कराया जाना है। परीक्षा केन्द्राध्यक्षों की नियुक्ति आदेश पत्र के माध्यम से भेज दिए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्र पर निर्विघ्न परीक्षा संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाना है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर महिला अभ्यर्थी भी काफी संख्या में उपस्थित होंगे। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी आदि हेतु महिला पुलिसकर्मी भी उपलब्ध कराया जाना है। परीक्षा पूर्व दिनांक 20 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे इंदौर परीक्षा सामग्री लेने जाने वाले दल के साथ तथा परीक्षा उपरांत दिनांक 26 अप्रैल 2026 को सायं 05:00 बजे जिला कोषालय भिण्ड से परीक्षा सामग्री इंदौर ले जाने के लिये वाहन रवाना होगा, सामग्री की सुरक्षा के लिये 1/4 का पुलिस गार्ड उपलब्ध कराया जाना है।
अतः उपरोक्तानुसार सभी स्तरों पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न हो सके।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

15
526 views

Comment