logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान उच्च जोखिम समूहों की शत- प्रतिशत एक्स- रे स्क्रीनिंग पर जोर

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान: उच्च जोखिम समूहों की शत-प्रतिशत एक्स-रे स्क्रीनिंग पर जोर

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महामाया में किया गया। बैठक में अभियान की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
डॉ. धर्मेन्द्र गुप्ता ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी उच्च जोखिम वाले समूहों—जैसे रैन बसेरा, छात्रावास, वृद्धाश्रम, स्लम बस्तियाँ तथा वे क्षेत्र जहाँ टीबी मरीजों की संख्या अधिक है—में विशेष आरोग्य स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इन शिविरों में अधिक से अधिक संभावित मरीजों की पहचान हेतु एक्स-रे स्क्रीनिंग एवं सीबीनेट जांच कराई जाए, ताकि निर्धारित 100 दिनों में सभी वार्डों एवं सघन क्षेत्रों का पूर्ण कवरेज हो सके।
जिला कार्यक्रम समन्वयक (DPC) बृजेश सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि जिले के 206 उच्च जोखिम वाले गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप (बीपी), एक्स-रे जांच तथा कुपोषण की पहचान हेतु बीएमआई परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक टीबी रोगियों की खोज कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि संभावित टीबी रोगियों के परिवारजनों की सघन जांच के माध्यम से छिपे हुए संक्रमण (लैटेंट टीबी) की पहचान कर समय पर उपचार की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
बैठक में एएनएम, सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महामाया का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

36
681 views

Comment