logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना नगर को मिलेगा नया सौंदर्य: डिवाइडरों पर होगा पौधरोपण

मुरैना नगर को मिलेगा नया सौंदर्य: डिवाइडरों पर होगा पौधरोपण

2.30 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि नगर निगम मुरैना क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर लंबे डिवाइडरों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके साथ ही ए.बी. रोड फ्लाईओवर के नीचे आकर्षक कलर पेंटिंग, वर्टिकल गार्डन एवं आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे शहर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इन विकास कार्यों के लिए बेरियर चौराहा पर 2.30 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, प्रभारी कलेक्टर श्री कमलेश कुमार भार्गव, प्रभारी आयुक्त नगर निगम श्री एल.एस. डोडिया, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक श्री बलवीर डंडोतिया, डॉ. योगेशपाल गुप्ता, श्री अनिल गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने नागरिकों से अपील की कि शहर की सीवर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी लोग सहयोग करें। विशेष रूप से पशुपालकों से आग्रह किया गया कि वे सीवर लाइन में गोबर न डालें, क्योंकि इससे लाइन जाम होने की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर मुरैना के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम को महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने भी संबोधित किया।
-
#JansamparkMP #Morena #Morena2026

18
894 views

Comment