सादगी और सख्ती का संगम: डीएम जसजीत कौर जी ने परखी मिड-डे-मील व्यवस्था और गुणवत्ता
सुनील कुमार राजपूत
बिजनौर।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय तैमूरपुर दीपा का औचक निरीक्षण कर मिड-डे-मील योजना की हकीकत को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की और बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया।
डीएम ने रसोईघर, खाद्य सामग्री के भंडारण, साफ-सफाई एवं पोषण मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि मिड-डे-मील में गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
निरीक्षण के दौरान डीएम का सादा और बिना तामझाम वाला अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। बिना विशेष सुरक्षा और दिखावे के किए गए इस दौरे ने प्रशासन की संवेदनशील और जमीनी कार्यशैली को उजागर किया।