logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोलकाता में व्यापारी वर्ग एवं स्वर्णकार समाज की महासभा

कोलकाता में व्यापारी वर्ग एवं स्वर्णकार समाज की महासभा आयोजित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रहे मुख्य अतिथि

कोलकाता, 17 अप्रैल 2026

पश्चिम बंगाल के व्यापारी वर्ग एवं स्वर्णकार समाज की एक महत्वपूर्ण महासभा का आयोजन कल, 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे नोवटेल होटल, राजारहाट, कोलकाता में किया गया। महासभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग एवं स्वर्णकार समुदाय से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। व्यापारिक नीतियों, स्वर्णकार समाज की चुनौतियों और राज्य में व्यापार को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों पर मंथन हुआ।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि व्यापारी वर्ग अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके सशक्तिकरण से ही पश्चिम बंगाल का समग्र विकास संभव है। उन्होंने सभी व्यापारियों से राज्य के हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

महासभा में कोलकाता समेत विभिन्न जिलों से आए व्यापारी और स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

16
305 views

Comment