सड़क हादसे में दो लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बिछवां थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप में तेज रफ्तार कार सवार दो लोगों ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि दोनों घायल मैनपुरी आवास विकास क्षेत्र के निवासी हैं, हालांकि पुलिस अभी तक उनकी पहचान की पुष्टि नहीं कर सकी है।
🚔 पुलिस का बयान:
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और घायलों की पहचान करने का प्रयास जारी है।