मालपुर दियारा गाँव के किसानों ने मनाया पायोनियर P3532 मक्का का फसल कटाई दिवस-
किसानों का मुनाफा पक्का पायोनियर ने लाया ऊपज की नई परिभाषा P3532 मक्का
AIMA मीडिया न्यूज़
नवगछिया 18 अप्रैल ।
______________________
नवगछिया के ईसमाइलपुर प्रखण्ड के मालपुर दियारा गाँव में कोर्टेवा एग्री साईस पायोनियर कम्पनी के द्वारा सर्वोत्तम प्रभेद P3532 मक्का का फसल कटाई दिवस उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गांव के हीं प्रगतिशील किसान त्रिवेवी कुमार भारती के खेत में लगे P3532 मक्का फसल पर किया गया । इस उत्सवपूर्ण कार्यक्रम में लगभग सौ की संख्या में किसान उपस्थित होकर P3532 मक्का के गुण ,फायदे और लाभ से अवगत हुए । कार्यक्रम का आयोजन पायोनियर के क्षेत्रीय प्रतिनिधि नितीश कुमार ने किया। मौके पर पायोनियर के टेरिटोरी मैनेजर मनोज कुमार शर्मा ने किसानों को खेत में खड़े फसल को दिखाते हुए P3532 के बारे में बताया कि इसके भुट्टे का आकार बेलनाकार और एक समान होने से दाने एकसमान और पैदावार ज्यादा प्राप्त होता है। अन्य मक्के की तुलना में P3532 मक्का में नमी की मात्रा कम होने से दाना सुखाने का झंझट नहीं और भंडारण क्षमता अधिक होता है । किसानों को फसल कटाई व वजन करके अन्य मक्का के साथ तुलना करके दिखाया गया.
जहाँ अन्य मक्का का वजन प्रति एकड़ 49 किवंटल आया वहीं P3532 पायोनियर मक्का का वजन 59.31 किंक्टल प्रति एकड़ उपज प्राप्त हुआ। इस प्रकार 10.31 क्विंटल प्रति एक अन्य मक्का की तुलना में ज्यादा उपज प्राप्त होने से उपस्थित किसानों ने माना कि वास्तव में P3532 मक्का किसानों के लिए उपज की नयी परिभाषा बनकर कर आया है।
कार्यक्रम के आयोजन में धीरज कुमार ने भरपूर सहयोग प्रदान किया । मौके पर स्थानीय किसान प्रमोद दास, अशोक दास, गौतम कुमार प्रमोद मंडल, विशेश्वर मंडल ,अनील मंडल वशिष्ठ मंडल ,प्रमोद मंडल , श्रवण मंडल आदि अनेको किसानों ने P3532 मक्का फसल कटाई दिवस की सराहना करते हुए इस बार P3532 पायोनियर मक्का बुवाई करने का निर्णय लिया।