जोधपुर में अभिषेक सैन हत्याकांड के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन
जोधपुर, 18 अप्रैल। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा निवासी स्वर्गीय अभिषेक सैन, पुत्र श्री शांति लाल सैन की जयपुर में 04 अप्रैल 2026 को असामाजिक तत्वों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार को जोधपुर में जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय, राजस्थान सरकार के नाम प्रेषित किया गया।
मां नारायणी नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री शैतानाराम जी गहलोत एवं कोषाध्यक्ष श्री महेश पंवार के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।
इस दौरान समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बजरंग दल के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज द्वारा व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।