logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

'ब्लॉसम - मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल' का शुभारंभ 19 अप्रैल को आधुनिक मातृत्व, शिशु एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र होगा समर्पित

राँची : राँची के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 'ब्लॉसम मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल' का भव्य उदघाटन 19 अप्रैल को वेस्टर्न मॉल, डंगराटोली चौक, लालपुर में किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल के निदेशकों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मीडिया को उद्घाटन समारोह की जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि यह अत्याधुनिक अस्पताल मातृत्व, शिश एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा, जिससे राँची एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। उ‌द्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ ( रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार), विशिष्ट अतिथि के रूप में सी.पी. सिंह ( सदस्य, झारखंड विधानसभा) तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ. बिमलेश कुमार सिंह (डीएमएस, सदर अस्पताल, राँची), एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. रुही श्रीवास्तव (निदेशक) ने कहा, "हमारा प्रयास है कि हर माँ और शिशु को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण देखभाल स्थानीय स्तर पर ही मिले।" डॉ. राज नारायण साहू (निदेशक) ने कहा, "आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के साथ हम विश्वसनीय और बेहतर उपचार सुनिश्चित करेंगे।" डॉ. सुबोध कुमार सिंह (निदेशक) ने कहा, "यह केंद्र मरीजों को समग्र और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।" नीलम साहू (निदेशक) ने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार को यहाँ एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य अनुभव मिले।" अस्पताल में मातृत्व देखभाल, बाल रोग, स्त्री रोग, बांझपन एवं गर्भाधान सेवाएं, नवजात एवं एनआईसीयू देखभाल सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रबंधन ने सभी गणमान्य अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों को उ‌द्घाटन समारोह में सादर आमंत्रित किया है।

1
0 views

Comment