logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिलासपुर: भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य शुभारंभ, विशाल प्रतिमा की पूजा-अर्चना एवं महाआरती

बिलासपुर। समग्र ब्राह्मण समाज एवं परशु सेना बिलासपुर के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ लोखंडी स्थित आशीर्वाद भवन में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस अंचल में स्थापित भगवान श्री परशुराम जी के विशाल विग्रह की विधिवत पूजा-अर्चना, महाआरती तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वरुचि भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विप्रजनों ने सहभागिता की।

मंच के संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 11 बजे कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन (तुर्काडीह रोड, लोखंडी) स्थित मंदिर परिसर में प्रदेश पदाधिकारियों एवं नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए विप्रजनों ने एकत्र होकर भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती की।

इस अवसर पर सरकंडा निवासी सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर पं. नर्मदा प्रसाद पाण्डेय एवं श्रीमती किशोरी पाण्डेय ने आशीर्वाद भवन के निर्माण में सहयोग स्वरूप मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पाण्डेय को 5 लाख रुपये का दान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विप्र संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ एवं शाश्वत शैकी तिवारी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमित तिवारी ने किया।

इस आयोजन में संजीव पाण्डेय,संतोष पाण्डेय, सुषमा बाजपेयी, पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, आदित्य त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, मनोहर लाल मिश्र, श्रीमती रश्मि लता मिश्रा, लक्ष्मी कांत दीक्षित, आलोक त्रिवेदी, दिनेश बाजपेयी, कमलेश मिश्र, प्रभात अवस्थी, सुरेन्द्र तिवारी, डॉ. राजीव अवस्थी, करुणा शंकर अवस्थी, जितेन्द्र पाण्डेय, संतोष मिश्र, बृजेश तिवारी, चुक्की तिवारी, डॉ. उषा किरण बाजपेयी, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, पूनम शुक्ला, डॉ. प्रदीप शुक्ला, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, शिवा मिश्र, अरविंद दीक्षित, प्रशांत तिवारी, सुशील धर दीवान, प्रदीप शर्मा, अनुराग पाण्डेय, पवन तिवारी, शरद शुक्ल, मनोज शुक्ला, प्रतीक तिवारी, सिद्धांत दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ और आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0
0 views

Comment