logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा

जौनपुर । मरखापुर क्षेत्र में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए समय-समय पर विभिन्न अवतार लिए। उनके प्रमुख दशावतारों में मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार शामिल हैं। इनमें भगवान परशुराम को छठा अवतार माना जाता है, जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। वे ब्राह्मण कुल में जन्मे एकमात्र ऐसे अवतार हैं, जिन्होंने शस्त्र और शास्त्र दोनों का संतुलन स्थापित किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा मरखापुर केशव कुटीर से प्रारंभ होकर मरखापुर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए नर्मदेश्वर मंदिर मीरापुर केवल भ्रमण करेगी और अंत में कंजातीबीर सूर्य देव मंदिर बघौझर के प्रांगण पर संपन्न होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ शामिल होंगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।
*आयोजक* सन्त देवमणि मानस मराल ट्रस्ट के सौजन्य से।
निवेदक _ समस्त ग्राम व क्षेत्र वासी ।
जय परशुराम ।

333 views

Comment
  • Durgesh Kumar Mishra

    जय परशुराम