logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन में भीषण गर्मी का असर: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से 12 बजे तक होंगी क्लास


📍 स्थान (जालौन, उत्तर प्रदेश)

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE और ICSE बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला छात्रों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा। साथ ही सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

1
181 views

Comment