logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर निकली 35वीं भव्य शोभायात्रा, नगर भ्रमण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मेरठ। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से 35वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम जी की अष्टधातु की प्रतिमा का भव्य नगर भ्रमण कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा।

रथ यात्रा का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान कालखंड में, जब लगभग विश्वयुद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, ऐसे समय में भगवान परशुराम जी का दर्शन, उनका चिंतन और उनके आदर्श अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन समाज को धर्म, साहस और न्याय का मार्ग दिखाता है।

कार्यक्रम के अतिथि एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री पंडित सुनील भराला जी ने भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष कार्यकारिणी एवं अतिथि महेश शर्मा, अरविंद शर्मा, डिप्टी मेयर अनिल वर्मा, अमित मूर्ति, ऋषभ पाराशर तथा मनीष पहलवान जी को सम्मानित किया गया।

यह शोभायात्रा परशुराम मंदिर, जादूगर के बाग से आरंभ होकर गांधी आश्रम चौराहा, नंदन सिनेमा हॉल, कैलाशपुरी, राजेंद्र नगर और शांता स्मारक चौराहा होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक मुकेश शर्मा, संयोजक राकेश गौड़, सुभाष शर्मा, मधुमेह शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, कन्हैया शर्मा, सुशील बंसल तथा विवेक गौड़ सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा। विधिवत पूजन आचार्य देवेंद्र शास्त्री जी ने कराया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश गौड़ ने किया।

14
2000 views

Comment