logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेकड़ा में स्थानीय निवासी ने सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध कर पोल लगाने की शिकायत

"बागपत के खेकड़ा तहसील में एक सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। खेकड़ा निवासी आयुष जैन ने तहसील में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर के बाहर स्थित सरकारी खड़ंजा मार्ग को लोहे का खंभा लगाकर बाधित कर दिया गया है।"
"शिकायत के अनुसार, यह मार्ग लगभग 13 फीट चौड़ा है और स्थानीय निवासियों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने इस मार्ग के बीचों-बीच अवैध रूप से लोहे का खंभा लगा दिया है।"

"शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति इस खंभे में ताला लगाकर रास्ता बंद रखता है। वह केवल अपने सामान के आवागमन के समय ही ताला खोलता है और तुरंत उसे फिर से बंद कर देता है। इससे आयुष को गली में सामान लाने और ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।"

"आयुष जैन ने बताया कि इस समस्या से न केवल उनका परिवार, बल्कि आसपास के अन्य लोग भी लंबे समय से परेशान हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लगभग 15 दिन पहले इस संबंध में नगर पालिका परिषद खेकड़ा में भी लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।"

"आयुष ने उपजिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटाकर मार्ग को सुचारू रूप से खुलवाने की मांग की है, वहीं उपजिलाधिकारी मनीष यादव ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। "

21
688 views

Comment