logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जजपा नेता के साथ अभद्र व्यवहार पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

जजपा नेता के साथ अभद्र व्यवहार पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

पंचकूला। हरियाणा में पूर्व विधायक चुनाव प्रत्याशी अजय गौतम ने दुष्यंत चौटाला के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सीआईए के एक पुलिस कर्मचारी द्वारा किया गया व्यवहार पूरी तरह अनुचित है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंची है।
अजय गौतम ने कहा कि दुष्यंत चौटाला एक सम्मानित जजपा नेता हैं, जिन्होंने देश की संसद में सदस्य के रूप में सेवाएं दी हैं और हरियाणा सरकार में उपमुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया है। ऐसे व्यक्तित्व के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल उनकी छवि को प्रभावित करता है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी सवाल खड़े करता है।
उन्होंने बताया कि उन्हें दुष्यंत चौटाला के साथ करीब पांच वर्षों तक काम करने का अवसर मिला है और इस दौरान उनका स्वभाव हमेशा शांत, सरल और मर्यादित रहा है। उन्होंने कभी भी किसी पुलिसकर्मी या कर्मचारी के साथ अनुचित व्यवहार नहीं किया, इसलिए प्रशासन से भी मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जानी चाहिए।
अजय गौतम ने पुलिस प्रशासन को अपने अधिकारों के साथ-साथ सीमाओं का ध्यान रखने की नसीहत दी और कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का कर्तव्य है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के साथ अभद्रता कतई स्वीकार्य नहीं हो सकती।
उन्होंने संबंधित प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अंत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी संस्थाओं का सम्मान बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

#समाचार #Panchkula #DushyantChautala #AjayGautam #HaryanaPolitics #samacharsansarnews24

2
78 views

Comment