बिल्सी में ‘सब्बन सलमानी हेयर कटिंग’ बना स्टाइल का नया हॉटस्पॉट, दुकान नगर पालिका के सामने
मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर
बिल्सी: नगर में शानदार हेयर कटिंग और आधुनिक स्टाइल के लिए प्रसिद्ध सब्बन सलमानी हेयर कटिंग की दुकान इन दिनों लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगर पालिका के सामने स्थित यह दुकान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी वर्गों के ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है।
दुकान संचालक सब्बन भाई ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन सेवा, साफ-सफाई और नवीनतम हेयर स्टाइल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ नए-नए हेयर कट ट्रेंड्स को अपनाकर ग्राहकों को आधुनिक लुक देना उनकी प्राथमिकता है।
यहां सब्बन सलमानी द्वारा बाल कटिंग, दाढ़ी सेटिंग, फेशियल और अन्य ग्रूमिंग सेवाएं उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं। ग्राहकों का कहना है कि सब्बन हेयर कटिंग में न केवल काम बेहतर होता है, बल्कि व्यवहार भी काफी अच्छा है, जिससे लोग बार-बार यहां आना पसंद करते हैं।
सब्बन भाई ने नगरवासियों से अपील की है कि वे एक बार उनकी दुकान पर आकर सेवाओं का अनुभव अवश्य लें और अपने लुक को नया अंदाज दें।
– बिल्सी से विशेष रिपोर्ट
देव ठाकुर