कुंडा में 'लव जिहाद' की आहट: इंसाफ के लिए भटक रहा है एक मजबूर परिवार!
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा तहसील से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित परिवार की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ पीड़ित माता-पिता की बेबसी है, तो दूसरी तरफ समाज का बढ़ता आक्रोश।"
अनपढ़ माँ और कानून की पेचीदगियाँ
बताया जा रहा है कि बालिका की माता अनपढ़ हैं। उन्होंने अपनी व्यथा पुलिस को मौखिक रूप से सुनाई थी, जिसके आधार पर मार्च में FIR तो लिखी गई, लेकिन 'कानूनी औपचारिकता' बनकर रह गई। क्योंकि यह मामला पहले चर्चा में नहीं आया था, इसलिए परिवार को वह आवश्यक समर्थन और विधिक सहायता नहीं मिल सकी, जिसकी उन्हें दरकार थी।
हाल ही में ठाकुर प्रकाश सिंह जी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से भेंट की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।