logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महत्वपूर्ण सूचना – जनगणना 2027


भोपाल। डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी नागरिकों, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि 1 मई 2026 से प्रारंभ हो रहे जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं गणना’ को राष्ट्रीय दायित्व के रूप में गंभीरता और पूर्ण सहयोग के साथ सफल बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि विकास की दिशा तय करने का आधार है। इसलिए हर नागरिक की भागीदारी इसमें बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए इस बार “स्व-गणना” (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत नागरिक 16 से 30 अप्रैल 2026 के बीच आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि प्रदेश और देश की विकास योजनाएं अधिक सटीक और प्रभावी बन सकें।

4
68 views

Comment