अमेठी| महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में अभिमुखीकरण कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन ।
अमेठी| आज दिनांक 18/04/2026 को उपजिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन सुश्री प्रीति तिवारी महोदया के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में अभिमुखीकरण कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन डीपीआरसी गौरीगंज जनपद अमेठी में आयोजित किया गया
उक्त कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी महोदय,उपजिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी(न्यायिक), महिला चिकित्सक, शिक्षिका एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर , कार्यकर्ती तथा अन्य अधिकारीगण के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया उक्त कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका को सुदृढ़ करना एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान आदि के बारे में बताया गया तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं में कार्य कर रही और सेवानिवृत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान देते हुए प्रशस्त पत्र वितरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम से डीएमसी ऋषि कुमार , जेंडर स्पेशलिस्ट राकेश कुमार यादव, बाल संरक्षण इकाई ,वन स्टॉप सेंटर तथा जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।