मोहाली में संत कबीर सेमिनार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि
मोहाली में ‘संत कबीर वेलफेयर सोसाइटी’ द्वारा संत कबीर दास के जीवन और शिक्षाओं पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने संत कबीर के विचारों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए समानता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। साथ ही बताया गया कि हरियाणा में मुख्यमंत्री निवास का नाम ‘संत कबीर कुटीर’ रखना उनकी विचारधारा को सम्मान देने का प्रतीक है।
— रिपोर्ट: राज पाल शर्मा (AIMA MEDIA )