logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आयोजित हुई छात्राओं की प्रवेश परीक्षा

झाँसी- आज बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा संचालित विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में जूनियर विंग बालिका कैडेट्स का एनसीसी विभाग से पधारे हुए अधिकारियों नायब सूबेदार मोहिंदर सिंह हवलदार सुधीर यादव जीसीआई ललिता शर्मा की देखरेख में बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री श्री नरोत्तम दास अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य में तथा विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रभात कुमार सक्सेना जी की अध्यक्षता एनसीसी केयर टेकर श्रीमती श्यामली सिंह के निर्देशन में विभागीय पंजीकरण , शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
यह परीक्षा प्रथम वर्ष की बालिका कैडेट्स की रिक्त स्थान 29 के सापेक्ष आयोजित की गई जिसमे विद्यालय की 70 छात्राएं सम्मिलित हुई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविंद कुमार ओझा ने ncc का विद्यार्थी जीवन में महत्व एवं व्यक्तित्व विकास में उपयोग सभी बालिका छात्राओं को समझाया।
विद्यालय में द्वितीय वर्ष की कैडेट्स सार्जेंट वैष्णवी त्रिपाठी कमांडर सौफ़ीन ख़ान ईशा विश्वकर्मा हर्षिता कुशवाहा नीतिका सिंह प्रियांशी कुशवाहा राधिका शर्मा ने सहयोग किया।

10
440 views

Comment