विसावली में गूंजा दंगल का दमखम, हरिओम–संजय की आखिरी कुश्ती रही बराबरी पर
राया (मथुरा)। गांव विसावली में आयोजित विराट कुश्ती दंगल ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया। दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने दो पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में कुश्ती दंगल की परंपरा बेहद प्राचीन है, जिसे जीवित रखने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने मुख्य अतिथि का पगड़ी बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनमें अमित अड़ींग, राहुल तिरवाया, गणेश तिरवाया, विशाल तिरवाया, कान्हा गुडेरा, राममोहन पहलवान, विपिन, अंकित, अजय, मोहित और मनीष ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर बाजी मारी। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
31 हजार रुपये की कुश्ती सचिन सारस और ललित सौखखेड़ा के बीच हुई, जो कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी।
वहीं 71 हजार रुपये की अंतिम कुश्ती यूपी केशरी हरिओम पहलवान और हरियाणा के संजय पहलवान के बीच हुई, जो लंबे संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुई। इस मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
दंगल में रेफरी की भूमिका निहाल सिंह और राजेन्द्र सिंह ने निभाई।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, शम्भू चौधरी, जुगेंद्र सिंह, शिवचरन काका, होशियार सिंह, रवि अग्रवाल, गीतम सिंह, निरंजन सिंह, महाराज सिंह, हरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।