गेहूँ के खेत में लगी भीषण आग को बुझाया गया
काशीपुर:-दिनांक *18.4.2026* को समय 11:41 बजे एम0डी0टी सेट के माध्यम से *फायर स्टेशन काशीपुर* को सूचना प्राप्त हुई की *गिन्नी खेड़ा* अलीगंज रोड में गेहूं के खेत में आग लगी है।सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन काशीपुर से *अग्निशमन अधिकारी श्री श्याम सिंह* महोदय के दिशा निर्देशन में 01 फायर यूनिट उक्त घटना स्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पहुंच कर देखा कि आग सिखांतर सिंह पुत्र श्री जोगिंदर सिंह व जसवीर कौर पुत्र श्री जयपाल सिंह के लगभग 8 एकड़ गेहूं के खेत में आग लगी थी जो तेजी से गेहूं के अन्य खेतों की ओर फैल रही थी जिस पर तत्काल फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से एक डिलीवरी लाइन से 02 होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग बुझाना आरंभ किया तथा आग पर लगातार पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया तथा आग को अन्य गेहूं के खेतों में फैलने से रोका गया |आग से कोई जनहानि नहीं हुई |बाद समाप्त अग्निशमनकार्य के खेत स्वामी को आवश्यक दिशा निर्देश देकर वापस स्टेशन उपस्थित हुए |फायर यूनिट में सम्मिलित कर्मचारी निम्नलिखित है,
चालक दीपक राठौड़, फायरमैन कृपाल सिंह फायरमैन पंकज कुमार फायरवूमेन रजनी।