logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़ाकोटा में समाधान योजना शिविर आयोजित, उपभोक्ताओं को सरचार्ज में भारी छूट का मिला लाभ गढ़ाकोटा। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी समाधान योजना के अंतर्गत आ

गढ़ाकोटा में समाधान योजना शिविर आयोजित, उपभोक्ताओं को सरचार्ज में भारी छूट का मिला लाभ
गढ़ाकोटा।
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी समाधान योजना के अंतर्गत आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, शनिवार को रहली डिवीजन के गढ़ाकोटा उपसंभाग अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गढ़ाकोटा पूर्व/पश्चिम वितरण केंद्र के अंतर्गत रोन मुख्यालय के ग्राम केकरा एवं बसारी मुख्यालय के ग्राम बेलई में आयोजित हुआ।
शिविर में बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपने बकाया बिल जमा किए और योजना का लाभ लिया। उपभोक्ताओं को बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज (अधिभार) में 90% तक की छूट तथा 6 किश्तों में भुगतान करने पर 70% तक की छूट की जानकारी दी गई।
शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया, जिससे लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी।
इस अवसर पर सहायक अभियंता सी.एस. पटेल, सहायक अभियंता ओ.पी. अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार मेंरावी, सहायक लाइनमेन अंसार खान, नरेश दुबे तथा आउटसोर्स कर्मचारी राजेश कुर्मी, निलेश कुमार राय एवं राजा तिवारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि समाधान योजना 15 मई 2026 तक संचालित रहेगी, अतः अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठाएं।

7
928 views

Comment