■ गोड्डा के 56वें उपायुक्त के रूप में लोकेश मिश्रा ने संभाला पदभार
दिनांक 18.04.2026 को गोड्डा जिले के 56वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में ल
■ गोड्डा के 56वें उपायुक्त के रूप में लोकेश मिश्रा ने संभाला पदभार
दिनांक 18.04.2026 को गोड्डा जिले के 56वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में लोकेश मिश्रा ने अंजली यादव से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पदभार हस्तांतरण की सभी औपचारिक प्रक्रियाएँ पूर्ण की गईं।
पदभार ग्रहण के बाद उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रशासनिक टीम के साथ समन्वय बनाकर पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को केंद्र में रखकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष जोर देने की बात कही।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यालयों की कार्यसंस्कृति को और सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के साथ संवाद मजबूत करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त अंजली यादव ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और नए उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के समग्र विकास की आशा जताई।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नए उपायुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Dr Md Firoz Alam
ALEENA HEALTH CARE NARAINI