logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | तिर्वा (कन्नौज) कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बड़ा अभियान चलाया

📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | तिर्वा (कन्नौज)
कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बड़ा अभियान चलाया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देशानुसार 18 अप्रैल 2026 को सेक्टर रामपुर मझिला के अंतर्गत रावतपुर में बूथ संख्या 307 व 308 पर बूथ समीक्षा कैडर बैठक आयोजित की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह दोहरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य सरोज गिहार अम्बेडकर एवं सेक्टर अध्यक्ष सर्वेश दोहरे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सेक्टर व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने बसपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को विस्तार से रखते हुए पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन विस्तार के तहत नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर मिशन को और मजबूत किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता आकाश आनंद के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विशेष चर्चा हुई।
गूंजा जोशीला नारा:
“BSP की क्या पहचान — नीला झंडा, हाथी निशान” 🐘
👉 संवाददाता: अमित कुमार | Aima Media Kannauj
👉 यह बैठक आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

2
332 views

Comment