कौशाम्बी: इंस्पेक्टर की अभद्रता का ऑडियो वायरल, पुलिस की छवि
#कौशाम्बी: इंस्पेक्टर की अभद्रता का ऑडियो वायरल, पुलिस की छवि पर उठे सवाल ,कौशाम्बी में एक बार फिर पुलिस विभाग चर्चा में है। सराय अकील थाने से जुड़े एक इंस्पेक्टर का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पत्रकार से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते और धमकी देते सुने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अवैध बालू खनन की खबर से नाराज़ होकर इंस्पेक्टर ने अपना आपा खो दिया और बातचीत के दौरान बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वायरल ऑडियो में की गई टिप्पणी न केवल गैर-पेशेवर आचरण को दर्शाती है, बल्कि पुलिस की छवि पर भी सवाल खड़े कर रही है।सूत्रों के अनुसार, मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोगों में इसको लेकर नाराज़गी देखी जा रही है। अब निगाहें जिले के पुलिस अधिकारियों पर टिकी हैं कि इस प्रकरण में क्या कार्रवाई की जाती है।
#हाइलाइट
sandeep kumar 9651222302