logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार, ₹1 लाख का इनामी आरोपी दबोचा

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार, ₹1 लाख का इनामी आरोपी दबोचा

विस्तृत खबर:
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस पूरे प्रकरण के कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आदित्य आनंद पर हिंसा भड़काने और अराजक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर ₹1 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी पुलिस टीम को आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता मिल गई।
जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी ने श्रमिकों के प्रदर्शन को भड़काकर उसे हिंसक रूप देने में अहम भूमिका निभाई थी। गिरफ्तारी के बाद अब उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क और साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
फिलहाल, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है

8
3053 views

Comment