logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

" करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन ने डॉ. जोतबंश सिंह को सौंपी प्रदेश युवा इकाई की कमान।।

नुरपुर बेदी (पंजाब): भ्रष्टाचार के विरुद्ध और समाज कल्याण के लिए समर्पित 'एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन' की एक विशेष बैठक आज नुरपुर बेदी में संपन्न हुई। प्रदेश चेयरमैन हुसन चंद सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संस्था के भविष्य के कार्यो पर चर्चा के साथ-साथ संगठन का विस्तार किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री गणेश सिंह राजपुरोहित जी के दिशा-निर्देशानुसार, राज्य चेयरमैन हुसन चंद सैनी ने संस्था के सांगठनिक ढांचे को मजबूती देते हुए डॉ. जोतबंश सिंह की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें प्रदेश युवा अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए चेयरमैन ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी।
प्रदेश चेयरमैन ने कहा कि डॉ. जोतबंश सिंह के नेतृत्व में अब प्रदेश के युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। हम उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं और उनके साथ मिलकर समाज की बेहतरी के लिए काम करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। इसके उपरांत जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. जोतबंश सिंह ने शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय चेयरमैन श्री गणेश सिंह राजपुरोहित जी, प्रदेश चेयरमैन हुसन चंद सैनी और प्रदेश सचिव डॉ. अविनाश शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को एक सेवा के रूप में स्वीकार करता हूँ। मेरा लक्ष्य युवाओं को एकजुट करना और समाज के हर वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज सेवा के विभिन्न कार्यों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला सचिव राम प्रताप, ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बिक्रम मंडल, हुक्म चंद फ़ौजी, गुरनाइब सिंह, गयान सिंह, चित्रगुप्त सिंह राठौड़, जीवन सिंह, दर्शन सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।


7
628 views

Comment