logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला में PMT की तैयारी पूरी: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट

समाचार संसार न्यूज़ 24 ब्यूरो (देव दर्शन शर्मा )
पंचकूला, 18 अप्रैल: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा शारीरिक माप परीक्षा (PMT) को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होगी, जहां सुबह 6:30 बजे से अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट शुरू किया जाएगा।
कमीशन के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि शुरुआत में प्रतिदिन 700 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 1500 तक किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर यह संख्या 3000 तक भी पहुंच सकती है। पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में करीब 60 से 80 दिन लगेंगे।
स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के लिए विश्राम क्षेत्र बनाया गया है। साथ ही बैग जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रवेश के दौरान सख्त जांच के बाद दस्तावेजों का सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद अभ्यर्थियों को क्रमांक देकर मुख्य हॉल में भेजा जाएगा।
आधुनिक मशीनों से होगा मापन
मुख्य हॉल में 21 आधुनिक डिजिटल मशीनें लगाई गई हैं, जिनसे अभ्यर्थियों की लंबाई और छाती का मापन किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी माप से संतुष्ट नहीं होता, तो वह तुरंत अपील कर दोबारा जांच करवा सकता है। सिख अभ्यर्थियों के लिए धार्मिक मर्यादा के अनुरूप विशेष व्यवस्था भी की गई है, जिसमें समाज के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मापन होगा।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जीरकपुर से सुबह 5 बजे से विशेष बसें भी चलाई जाएंगी। वहीं, गर्भवती महिलाओं सहित महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग से प्रबंध किए जा रहे हैं।
कमीशन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले किसी भी प्रकार के एनर्जी बूस्टर या दवाइयों का सेवन न करें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। आयोग ने भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाई गई है।
#samacharsansarnews24

17
636 views

Comment