ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹80 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार
कानपुर। जनवरी 2026 में थाना नौबस्ता क्षेत्र में एक बड़े साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹12,82,000 की ठगी की गई। इस संबंध में आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान ट्रांजेक्शन ट्रेल के आधार पर एक फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के बैंक खाते का पता चला, जिसमें मात्र 3 माह में करीब ₹80 करोड़ का लेनदेन हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय (जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था) के अलावा करन और गुलशन को भी गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह फर्जी जीएसटी नंबरों के जरिए करंट अकाउंट खोलकर ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर करता था। उत्तर प्रदेश में इस गैंग के खिलाफ अब तक 13 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग ₹26 करोड़ की ठगी राज्य से संबंधित पाई गई है। पुलिस द्वारा अब तक ₹13.5 लाख की धनराशि फ्रीज कराई जा चुकी है, जबकि अन्य खातों और आरोपियों के संबंध में जांच जारी है। इस संबंध में ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई लगातार की जा रही है।
🚨 सतर्क रहें – सुरक्षित रहें