logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्लॉक कांग्रेस बैठक में आशीष छाबड़ा ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

बेमेतरा, छत्तीसगढ़ 18/04/2026

जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा ब्लॉक अंतर्गत पेंड्रीतराई मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

अपने संबोधन में आशीष छाबड़ा ने कहा कि बूथ कांग्रेस कमेटियों का गठन शीघ्र किया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की सलाह और स्वीकार्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा इस कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करता है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं तथा कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आज आम जनता की आशा का केंद्र बनी हुई है, ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने संगठन को प्रत्येक बूथ स्तर पर पहले से अधिक सशक्त एवं संगठित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही। साथ ही अनुभवी एवं युवा कार्यकर्ताओं को अवसर देने तथा जनता से सतत संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया।
बैठक को जिला कांग्रेस प्रभारी सुनील माहेश्वरी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा (ग्रामीण) के अध्यक्ष मिथलेश वर्मा ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी सुमन गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य हरीश साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, मंडल प्रभारी बहल वर्मा, शुभम गंधर्व, दुर्गा राम साहू, उमेद भारती, डोमन सिन्हा, बीरेंद्र साहू, जगमोहन सिन्हा, पुरुषोत्तम साहू, राधेश्याम साहू, ईश्वर साहू, मूलचंद साहू, धनीराम साहू, कृष्ण कुमार पुरैना, पन्नालाल तोपशिह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

5
47 views

Comment