logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने जताया आक्रोश

केमिकल युक्त ठंडे पदार्थ, कोल्ड ड्रिंक आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा बन चुके

रिपोर्टर -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश


उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने जताया आक्रोश

जिला बुरहानपुर :- गर्मी का मौसम आते ही शीतल पेय पदार्थ की मांग बढ़ जाती है शहर सहीत ग्रामीण अंचलों के हॉट बाजारों में खुलेआम बिक रही है शीतल पेय, केमिकल युक्त कोल्ड ड्रिक्स जो की सस्ते दामों पर मिल रही है आपको बता दे की यह ठंड पेय पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है जिसमे केमिकल्स कि अधिकता होती है।ओर यह पेय पदार्थ पानी, चीनी, एसिड, फ्लेवर का मिश्रण होते हैं। 

इनमें इस्तेमाल होने वाले प्रमुख केमिकल:-

फास्फोरिक एसिड यह कोला ड्रिंक्स को तीखा स्वाद देता है और दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है।
पानी में उच्च दबाव के साथ घोली जाती है, जिससे बुलबुले बनते हैं।
काफी उत्तेजक के रूप में काम करता है, जो लत का कारण बन सकता है
कोल्ड ड्रिंक में भी विभिन्न हानिकारक केमिकल होते हैं जो स्वाद रंग और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए मिलाई जाते हैं

*स्वास्थ्य पर प्रभाव:-*

कोल्ड ड्रिंक के अधिक सेवन से मोटापा डायबिटीज हड्डियों की कमजोरी दातों में सदन और किडनी लीवर की समस्या का खतरा रहता है शोध के अनुसार कुछ बोतलों मे केमिकल कोल्ड ड्रिंक में खुल सकते हैं
दुषित कोल्ड ड्रिंक का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है यह समस्या निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी खराब स्वच्छता या एक्सपायरी डेट निकल जाने के कारण हो सकती है

*दुषित कोल्ड ड्रिंक के लक्षण:-*
सामान्य गढ़ के साथ यदि ड्रिंक का स्वाद कड़वा बहुत अधिक खट्टा या गढ़ खराब लगे तो वह दुषित हो सकती है फफूंद बोतल के भीतर सफेद रेशे देखना फफूंद के पनपने का संकेत है गंदगी या बाहरी तत्व बोतल में धूल कीड़े या किसी भी प्रकार की बाहरी कनक का होना लीकेज या फूली हुई बोतल यदि बोतल की सील टूटी हो या वह असामान्य रूप से खुली हुई दिखे तो उसमें गैस या बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है

11
904 views

Comment