logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*चहनियाँ के खंडवारी में अधूरी नाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नाली किनारे दिया धरना।

चहनियाँ, चंदौली। ग्राम खंडवारी (पोस्ट चहनियाँ) में अधूरी नाली निर्माण से परेशान ग्रामीणों और दुकानदारों ने शुक्रवार को नाली के पास धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से नाली की तुरंत मरम्मत, पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था और पटिया लगवाने की मांग की।

बालाजी ऑनलाइन सेंटर के संचालक अभिषेक यादव ने बताया कि खराब नाली के चलते ग्राहक दुकान पर आने से कतराते हैं। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। प्रधान से कई बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।



धरने में अभिषेक यादव, गुलशन, एडवोकेट विनीत यादव, शैलेंद्र चौहान, मोतीलाल चौहान, अजीत कुमार, मोनू कुमार, पंकज सिंह, अंजली सिंह, अरविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, लवकुश, कृष्णा, विजय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

चहनिया के ग्राम खंडवारी में एक साल से अधूरी पड़ी नाली को लेकर ग्रामीणों का सब्र टूट गया। शनिवार को दर्जनों ग्रामीण और दुकानदार नाली के पास धरने पर बैठ गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता और प्रधानपति सतीश गुप्ता के कार्यकाल में बनी नाली में आज तक पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई। नतीजा: गंदा पानी जमा होने से चारों तरफ बदबू और बीमारी का खतरा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तुरंत पाटया लगाने और निकासी ठीक करने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि समाधान न हुआ तो आंदोलन और बड़ा होगा।

📍 चहनिया, चंदौली: खंडवारी गाँव में 'विकास' नाली में डूबा!



1 साल पहले बनी नाली, पर पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं। नतीजा? गाँव में जगह-जगह गंदा पानी और बदबू से लोग परेशान।



आज ग्रामीणों और दुकानदारों ने नाली के पास धरना देकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है: ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता और प्रधानपति सतीश गुप्ता के समय बनी नाली अब सिरदर्द बन गई है।



मांग साफ है: जल्द निकासी ठीक करो, पटिया लगाओ। वरना आंदोलन और तेज होगा।

15
2357 views

Comment