logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरकार आउटसोर्स कर्मियों को पक्का करे: अमन अरोड़ा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अमन अरोड़ा ने पावरकॉम में आउटसोर्स के माध्यम से लगभग आठ साल से काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों और नोडल शिकायत केंद्रों के कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले बादल सरकार और फिर कांग्रेस की कैप्टन सरकार ने पिछले पांच साल आउटसोर्स कर्मचारियों को चिंता मुक्त करने की बजाय उन्हें हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया। कई कर्मचारियों की उम्र 32 साल से भी ज्यादा हो चुकी है और उनका वेतन भी केवल दस हजार रुपये है। 'आप' नेता ने कहा कि बादल सरकार के राज के दौरान कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली गई, पर जब सत्ता से बाहर होने के दिन आए तो कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए एक्ट 2016 के तहत रेगुलर करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस मामले में सत्ता में आई कांग्रेस ने भी कुछ नहीं किया।

3
540 views

Comment