logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोरनी में एचपीवी जागरूकता अभियान: स्कूलों व घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम, छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी

मोरनी में एचपीवी जागरूकता अभियान: स्कूलों व घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम, छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी
मोरनी। उप स्वास्थ्य केंद्र मोरनी हिल्स की टीम द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दहिया के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें स्कूलों और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीम ने जीएमएसएस मोरनी में छात्राओं को संबोधित किया। एएनएम पूनम सूद और कमलेश राणा ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, इसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से युवा लड़कियों को प्रेरित किया कि वे अपने माता-पिता को समय पर टीकाकरण के लिए जागरूक करें।
एमपीएचडब्ल्यू वेद प्रकाश ने छात्राओं और ग्रामीणों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी और सही जानकारी अपनाने पर जोर दिया। एएनएम पूनम सूद ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन बच्चेदानी के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव में बेहद कारगर है।
इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर अभिभावकों को भी एचपीवी और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा छात्राओं को पीएचसी मोरनी आकर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सुनील दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्कूलों और घरों में जाकर एचपीवी के प्रति जागरूकता फैला रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए आगे आएं।
इस मौके पर एएनएम पूनम सूद, कमलेश राणा, एमपीएचडब्ल्यू वेद प्रकाश, आशा वर्कर सोनिया, हेमलता और उर्मिला देवी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
#samacharsansarnews24

0
559 views

Comment