logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत,18 घण्टे बाद एनडीआरएफ ने तीनों शव किया बरामद,मची चीख पुकार

गोरखपुर।राप्ती नदी में डूबे 3 दोस्तो का शव एनडीआरएफ ने 18 घंटे बाद बरामद कर लिया है।शव देखते ही गांव में चीख पुकार मच गई।चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब नहाने गए तीन किशोरों के डूबने की सूचना फैल गई।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।ग्रामीणों ने बताया कि बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19), अभय उर्फ बंटी (18) और काजीपुर के शिव साहनी (20) शुक्रवार को दोपहर में राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास नहाने गए थे।इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनो युवकों की डूबने से हुई मौत। जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना पर मजनू चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों का शव खोज निकाला गया है

0
0 views

Comment